Dr. Syama Prasad Mookerjee Research Foundation

Salient Points of PM Narendra Modi’s address on the occasion of the 5th International Convention of SPIC MACAY at New Delhi – via video conferencing on 05 Jun, 2017

  • “स्पिकमैके” की स्थापना की 40वीं वर्षगाँठ पर हो रहे पांचवे इंटरनेशनल कन्वेन्शन पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस संस्था ने शास्त्रीय संगीत, कला, साहित्य, लोक-संस्कृति के माध्यम से भारतीय विरासत को सहेजने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के लाखों युवाओं को देश की संस्कृति के प्रति जागरूक और प्रेरित किया है।
  • साथियों, सच्चे साधक अपनी सोच, अपने विचारों से फकीर होते हैं। मोह-माया से परे होते हैं। मैंने एक किस्सा पढ़ा था जब संगीत के एक साधक से पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने पूछा था कि वो सरकार से क्या सहयोग चाहते हैं। उस साधक ने एक विशेष राग का नाम लेते हुए कहा था कि कई कलाकार उसे अनुशासन से नहीं गाते, उससे खिलवाड़ करते हैं, क्या सरकार इसे रोक सकती है। ये उत्तर सुनकर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने मुस्कराते हुए सिर झुका दिया था।
  • संगीत के क्षेत्र में शासन नहीं, केवल अनुशासन चलता है।
  • इस संस्था ने अपने समर्थकों के माध्यम से एक ऐसे परिवार का सृजन किया है जिसने भारतीय संस्कृति को भौगोलिक सीमाओं की परिधि से निकालकर दुनिया को जागरूक करने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।
  • Majesty, Magic और Mystic यह भारतीय संगीत की त्रि-गुण सम्पदा है।
  • हिमालय की ऊंचाई, मां गंगा की गहराई, अजंता-एलोरा की सुंदरता, ब्रह्मपुत्र की विशालता, सागर की लहरों जैसा पदन्यास और भारतीय समाज में रची-बसी आध्यात्मिकता इन सबका मिला-जुला प्रतीक बन जाता है। इसीलिए संगीत की शक्ति को समझने और समझाने में लोग अपनी जिंदगी खपा देते हैं।
  • जब कोई विदेश से भारतीय संगीत और नृत्य कला को समझने, सीखने आता है तो ये जानकर हैरान रह जाता है कि हमारे यहां पैर, हाथ, सिर और शरीर की मुद्राओं पर आधारित, कितनी ही नृत्य शैलियां हैं। ये नृत्य शैलियां भी अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में विकसित हुई हैं, उनकी पहचान हैं।
  • आपके जैसी संस्था अपने स्तर पर भी इस कड़ी को आगे बढ़ा सकती है।आप अलग-अलग राज्यों के जिन स्कूलों में जाते हैं, उन्हें आपस में पेयरिंग के लिए प्रेरित कर सकते हैं, स्कूल प्रबंधन में संवाद स्थापित करा सकते हैं।
  • 2022 में हमारा देश अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा होगा। उस समय तक हमें देश को बहुत सी कुरीतियों से, बहुत सी कमजोरियों से बाहर निकालकर आगे ले जाना है, न्यू इंडिया बनाना है।
  • न्यू इंडिया का ये संकल्प देश के हर व्यक्ति, हर परिवार, हर घर, हर संस्था, हर संगठन, हर शहर-गांव-मोहल्ले का संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
  • आपसे मेरा आग्रह है कि आप भी वर्ष 2022 को ध्यान में रखते हुए अपने लिए कुछ लक्ष्य अवश्य तय करें।
  • परम्परा का ‘वर्तमान’ से संवाद ही संस्कृतियों को जीवित रखता है। “स्पिकमैके” वर्तमान भी है और संवाद भी।